होम / UP Politics: सपा नेता अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज, विकास मॉडल को लेकर पूछे ये सवाल

UP Politics: सपा नेता अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज, विकास मॉडल को लेकर पूछे ये सवाल

• LAST UPDATED : August 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),UP Politics: सपा नेता अखिलेश यादव अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने रखते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है। सपा अध्यक्ष के इस ट्वीट से वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। सपा नेता ने योगी सरकार के विकास मॉडल पर पांच करते हुए उनसे कुछ दिलचस्प सवाल किया हैं।

8 महीनों में चोरी हुई 612 गाड़ियां?

दरअसल, सपा पार्टी की ओर से एक खबर का हवाला देकर ट्वीट किया गया है जिसमें कानपुर कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर योगी सरकार को घेरा है। इस खबर के मुताबिक यहां पिछले 8 महीने में 612 गाड़ियां चोरी हुई है। तमाम दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश के पुलिस यहां चोरी की वारदात रोकने में नाकाम है, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है।

सपा नेता ने ट्वीट कर पूछा ये सवाल

सपा नेता अखिलेश यादव ने चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ से दिलचस्प सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि भाजपा राज में जेबकतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलने लगे हैं… क्या यही है भाजपा के विकास का मॉडल!

सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा भी बदल जाएगी- अखिलेश

इससे पूर्व अखिलेश यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर मैं प्रति भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया तो वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुलडोजर वाली भाजपा सरकार सबसे बड़ी भूमाफिया है। अयोध्या में भाजपा नेताओं ने सबसे अधिक जमीन पर कब्जा किया है। पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अन्याय, अत्याचार कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा की लेकिन याद रखें बुलडोजर का दिमाग नहीं होता। सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा भी बदल जाएगी।

ALSO READ: UP Breaking: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले! 9 सीनियर IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox