होम / UP Politics : सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का सपा समर्थन पर सुभासपा ने जताया विरोध, गांव – गांव करेगा कार्यक्रम

UP Politics : सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का सपा समर्थन पर सुभासपा ने जताया विरोध, गांव – गांव करेगा कार्यक्रम

• LAST UPDATED : August 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics मऊ : UP Politics सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.बलिराज राजभर ने घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह का समर्थन कर दिया है। जिसके बाद सुभासपा ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

क्या है मामला

राजनीति में अब राजनैतिक मत भेद, मन भेद व्यक्तिगत मत भेद में बदलते जा रहे है। जिसके चलते ये अब राजनैतिक दल एक दूसरे के ख़िलाफ़ व्यक्तिगत मोर्चा खोलते दिख रहे है।

जैसा कि घोसी में दारा सिंह चौहान पर स्याही देखने के मामले के बाद सुभासपा की तरफ़ से देखने को मिला और अब सुभासपा ने सपा के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलना तय कर दिया है।

सुभासपा अब बक़ायदा अभियान चला कर उप चुनाव में घोसी में गाँव गाँव जा कर बतायेगी की कैसे सपा अति पिछड़ा विरोधी है ।

दरअसल, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.बलिराज राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सपा के नेता सुधाकर सिंह को समर्थन दे दिया है। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से नाराज होकर डॉ बलिराज राजभर ने सपा को समर्थन दिया है।

ओम प्रकाश राजभर पर लगाया आरोप

डॉ बलिराज ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जिताने का दवा भी कर दिया है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.बलिराज राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर आरोप लगते हुए कहा कि हमारे उम्मीदवार का पर्चा उनकी वजह से ही निरस्त हुआ है।

जिस वजह से हमने सपा को समर्थन दिया है। बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की ओर से अरविंद राजभर चुनाव लड़ने वाले थे। लेकिन सुभासपा का बीजेपी में शामिल होने की वजह से अरविंद राजभर का निरस्त किया गया।

Also Read – Farrukhabad News : ब्लाक कमालगंज के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर तीन अधिकारियों के नाम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox