India News (इंडिया न्यूज़),Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उत्तराखंड के परमार्थ निकेतन में विशेष गंगा आरती की गई।परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों, स्वामी चिदानंद सरस्वती और वहां मौजूद भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा का अभिषेक कर चंद्रयान- 3 की सॉफ्ट और सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना किया। सभी लोगों ने यज्ञ और आहुतियां भी समर्पित की। वहीं, दूसरी ओर बाबा रामदेव ने अनुष्ठान शुरू कर दिया।
यह भारत के लिए गर्व और गौरव का विषय- स्वामी चिदानंद
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा “चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन (एलओआई) के सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लगातार तीसरी बार इसरो ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने के अलावा अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है, यह भारत के लिए गर्व और गौरव का विषय है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वेदों से विमान तक- स्वामी चिदानंद
इसके आगे उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वेदों से विमान तक और उपनिषदों से उपग्रहों तक अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। कल का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक है।” स्वामी चिदानंद सरस्वती ने आगे अपनी बात चारी रखते हुए भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई को याद करते कहा “उनकी यह दूरदर्शिता ही थी कि आज हम अंतरिक्ष के संसाधनों में इतना समर्थ है।” इस खास अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम अब मिसाइल मैन को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
चंद्रयान- 3 मिशन पर मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान-3 पर कहा कि “मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं…भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी। चंदा मामा अब हमारे पास होंगे।”