India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3: अयोध्या में मजहब की दीवारों को तोड़कर एक मिसाल खड़ी की गई है। जहां एक ओर इकबाल अंसारी ने एक हाथ उठाकर कुरान पड़ी है। तो वहीं हदीस ने साधु संतों के साथ मिलकर रामचरितमानस और विजय मंत्र का पाठ किया है।
हर कोई धर्म और मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर एकजुट हो रहा
जिस पल का बेसब्री से पूरे देशवासियों को इंतजार है। वह घड़ी अब आने वाली है। हम बात कर रहे हैं chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की। जिसको लेकर धार्मिक बंधनों से अलग भारत भर में दुआओं के हाथ उठ रहे हैं। प्रार्थनाओं के स्वर गूंज रहे हैं और हर कोई देश पहले है का उदघोष कर रहा है। भारत में हर कोई चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर चंद्रयान 3 के चमत्कार के लिए अपने-अपने ईष्ट से प्रार्थना कर रहा है और हर कोई धर्म और मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर एकजुट हो रहा है l
चंद्रयान-3 सफल होने पर दो वक्त की नमाज अपने घर अदा करेंगे
यूं तो पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना और अनुष्ठान हो रहा है, लेकिन अयोध्या में जो कुछ हुआ उसने एक बार फिर अयोध्या की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर दी। अयोध्या में भव्य मंदिर के सामने बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हाथ उठाकर दुआ मांग रहे हैं और कुरान और हदीस का पाठ कर रहे है। तो वही उनके साथ खड़े साधु संत रामचरितमानस और प्रार्थना कर रहे है। इसीलिए इकबाल अंसारी कहते है हमने अल्लाह से दुआ मांगी है कि हे अल्लाह अगर चंद्रयान-3 सफल हो जाता है तो हम दो वक्त की नमाज अपने घर अदा करेंगे ।
चंद्रयान- 3 की सफलता को लेकर हर कोई एकजुट
देश के लिए इससे खूबसूरत तस्वीर दूसरी नहीं हो सकती और चंद्रयान- 3 की सफलता को लेकर हर कोई एकजुट है। देश की सफलता के लिए आज हर कोई साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। ऐसा हो भी क्यों न हमारा चंद्रयान- 3 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चन्द्रमा की धरती पर जो उतरने वाला है और अयोध्या से यह तस्वीर देश के उत्साह को लेकर बहुत कुछ कहती दिखाई देती है ।