होम / ISRO Chandrayaan 3 landing: चंद्रयान ने भेजा संदेश – ‘मैं और भारत दोनों मंजिल पर पहुंच गए है’, लैंडर से बाहर आया रोवर

ISRO Chandrayaan 3 landing: चंद्रयान ने भेजा संदेश – ‘मैं और भारत दोनों मंजिल पर पहुंच गए है’, लैंडर से बाहर आया रोवर

• LAST UPDATED : August 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), ISRO Chandrayaan 3 landing : कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है।

बुधवार शाम को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतर गया।चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का भारत पहला देश बन गया है।

लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

टाइम्स स्क्वायर पर प्रवासी भारतीयों ने मनाया जश्न

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बेहद खुश भारतियों ने जश्न मनाया। वही, प्रवासी भारतीयों ने भी न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारत की इस सफलता का जश्न मनाया। इस मौके पर प्रमुख प्रवासी नेता और जयपुर फुट यूएसए के वॉलंटियर प्रेम भंडारी ने ख़ुशी जाहिर की और कहा कि “यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है।”

चंद्रयान-3 की सफलता पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने भी दी बधाई

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

आगे कहा कि मिशन और अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के साथ अधिक व्यापक रूप से साझेदारी करने पर गर्व महसूस हो रहा है। ये दुनिया के लिए बहुत ख़ुशी की बात है।

वही, शाम को चंद्रयान-3 के सफलपूर्वक लैंडिंग के बाद मैसेज आया कि “मैं और भारत दोनों मंजिल पर पहुंच गए है” इसरों ने भी ट्विट कर लिखा, ” चंद्रयान-3 मिशन: भारत मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम्हें भी! : चंद्रयान-3 सफल रहा चंद्रमा पर नरम लैंडिंग रही।”

Also Read – Gonda Crime News : पिता-पुत्री के रिश्ते ने किया शर्मसार, प्रेमीप्रेमिका हत्या मामले में आरोपी पिता और भाई गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox