होम / Uttarakhand News : 5 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी

Uttarakhand News : 5 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जानकारी

• LAST UPDATED : August 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Uttarakhand News उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार का मानसून सत्र 5 सितंबर से 8 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल में इस अवधि में विधानसभा क्षेत्र करने को लेकर सहमति बनी है।

पिछला सत्र ग्रीष्मकालीन समय में किया गया था शुरू 

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस विधानसभा सत्र को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि पिछला विधानसभा सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मार्च महीने में आयोजित किया गया था।

Uttarakhand News

Uttarakhand News

जिसके बाद अगला सत्र 6 महीने में करना होता है। इसीलिए इस बार मानसून सत्र 5 सितंबर से शुरू होगा। राज्य सरकार इस सत्र के दौरान अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।

5 से 8 सितम्बर तक चलेगा विधानसभा सत्र

हालांकि, 5 सितंबर से चलने वाला विधानसभा सत्र 8 सितंबर को समाप्त होगा। जिसमें 7 सितंबर की जन्माष्टमी पर होने के कारण अवकाश भी रहेगा।

ऐसे में महज 3 दिन के भीतर सरकार अपने सभी कामों का निपटारा 3 दिन के भीतर करेगी। ऐसे में विपक्ष सरकार पर हमलावर जरूर होगा।

Also Read – Roorkee News : किसानों की महापंचायत हुई समाप्त, धरना रहेगा जारी, जानिए क्या है मांग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox