India News (इंडिया न्यूज़),Gorakhpur News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में हो रही जल भराव समस्या पर चिंता जाहिर की है। नेता ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक खबर शेयर करते हुए लिखा कि, “गोरखपुर में जल भराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे फैलनेवाली गंदगी लोगों को बीमार भी कर रही है। यहाँ की जनता किसके सामने जाकर अपना दुखड़ा रोये। आम जनता को तो इसी संसार और सांसारिकता से जूझना है।” कुछ इस तरह नेता ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें वे प्रदेश सरकार पर निशाना साधते नजर आए थे।
गोरखपुर में जल भराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे फैलनेवाली गंदगी लोगों को बीमार भी कर रही है। यहाँ की जनता किसके सामने जाकर अपना दुखड़ा रोये। आम जनता को तो इसी संसार और सांसारिकता से जूझना है। pic.twitter.com/XNbEChbA88
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 25, 2023
इससे पहले भी साधा था बीजेपी पर निशाना
नेता ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक खबर शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि गोरखपुर की चिकित्सा व्यवस्था, समाप्त हो चुके लाइसेंस वाले हॉस्पिटल, फर्जी डॉक्टर, फर्जी नर्स के सहारे चल रही है, जिनके परिवार के लोगों की जान इस बदइंतजामी और लापरवाही से जा रही है, वही इसका दुख-दर्द समझते हैं। बीजेपी सरकार से उम्मीद करना बेकार है।
मंगलवार को नवजात की हुई थी मौत
बीते दिनों गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज में मां दुर्गा हॉस्पिटल में बीते मंगलवार को सुबह प्रसाद के कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई। यही नहीं बाद में प्रस्तुत की हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम संचालक उसे चलवा लाल क्षेत्र में चलने वाले अपने दूसरे नर्सिंग होम ले गया, जहां उनकी की मौत हो गई।
गोरखपुर की चिकित्सा व्यवस्था, समाप्त हो चुके लाइसेंस वाले हॉस्पिटल, फ़र्ज़ी डॉक्टर, फ़र्ज़ी नर्स के सहारे चल रही है। जिनके परिवार के लोगों की जान इस बदइंतज़ामी और लापरवाही से जा रही है, वही इसका दुख-दर्द समझते हैं।
भाजपा सरकार से उम्मीद करना बेकार है। pic.twitter.com/h2E1N9MW1f
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 25, 2023
डॉक्टर ने उन्हें भी किया मृत्यु घोषित
दरअसल, वार्ड नंबर 14 के शैलेश चौरसिया की गर्भवती पत्नी को लेकर भारती कर मां दुर्गा अस्पताल के संचालक ने शहर के एक डॉक्टर को पैसे पर बुलाकर उनका ऑपरेशन कराया। जिसमें नवजात की कुछ समय बाद मौत हो गई। वही प्रस्तुत की हालत बिगड़ने पर संचालक शहर के निर्मल अस्पताल लेकर उनको पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने किया अस्पताल संचालक को गिरफ्तार
इसके बाद शैलेश चौरसिया के तहरी पर पुलिस ने अस्पताल संचालक और डाक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने संचालक शैलेंद्र नाथ सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर बाकी लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल जच्चा बच्चा की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं है। ऐसे में अस्पताल को सील कर दिया गया।