होम / Vikram Lander: चंद्रयान 3 के लैंडिंग स्पॉट का नाम ‘शिव-शक्ति’ रखने पर मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने जताई आपत्ति, कहा- ये मुनासिब नहीं

Vikram Lander: चंद्रयान 3 के लैंडिंग स्पॉट का नाम ‘शिव-शक्ति’ रखने पर मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने जताई आपत्ति, कहा- ये मुनासिब नहीं

• LAST UPDATED : August 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Vikram Lander: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जहां चंद्रयान -3 ने अपना पहला कदम रखा उस स्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शिव शक्ति का नाम दिया है। पीएम मोदी अपने विदेश दौरे से लौटते ही आज सुबह सीधा इसरो संस्थान पहुंचे और देश के वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह पर चंद्रयान 3 के लैंडर ने सबसे पहले अपना कदम रखा उस जगह को आज से शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। जिस पर मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने जताई आपत्ति

मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि हमारे मुल्क के वैज्ञानिकों और इंडियन रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने जो कामयाबी हासिल की है। यह कामयाबी मुल्क की कामयाबी है। इसको इस तरह से कहना सही नहीं है,,इसका नाम हिंदुस्तान होना चाहिए। मौलाना नकवी ने इस दौरान मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बच्चे की पिटाई की घटना जिक्र करते हुए कहा कि हमारे मुल्क के साइंटिस्ट ने जो कामयाबी हासिल की है ये कामयाबी मुल्क की कामयाबी है। परसों जो घटना घटी है मुजफ्फरनगर के गांव में वो इसी तरह की मानसिकता का नतीजा है, जहां विक्रम लैंडर लैंड किया था। उसका नाम भारत रखना चाहिये था हिंदुस्तान रखते, इंडिया रखते तो ये मुनासिब होता।

पीएम मोदी ने किया ‘शिव शक्ति’ नाम का एलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पूरा देश बेहद उत्साहित है। पूरी दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों ने अपना नाम कर दिया है, भारत की इस शानदार कामयाबी पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरा खत्म होते ही सीधा वैज्ञानिकों से मिलने इसरो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि आज से उस जगह को ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। जहां पर विक्रम लैंडर ने अपना पहला कदम रखा है। इसके साथ ही 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर सीएम योगी नें महिलाओं को दिया तोहफा, सभी बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox