India News (इंडिया न्यूज़),Mathura News: मथुरा में जैंत थाना पुलिस की बालक के अपहरण कर्ताओं से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपहरणकर्ता के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
6 वर्षीय बालक का दो बदमाशों ने किया था अपहरण
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में चौमुंहा में 26 अगस्त को स्कूल से लौटते 6 वर्षीय बालक भानु को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर बालक को देहगांव के जंगल में बरामद कर लिया था। बाइक सवार बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। अपहरण कर्ता बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस की टीमें लगाई, आज जैंत थाना पुलिस की बड़ौते के जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोवर्धन उर्फ कुल्ली निवासी चौमुंहा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी रामबीर पुत्र शिवसिंह मौके से चकमा देकर फरार हो गया।
अपहरण कर्ता गोवर्धन उर्फ कुल्ली को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल अपहरण कर्ता गोवर्धन उर्फ कुल्ली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बालक भानु के अपहरण कर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़ ही है। मुठभेड़ में गोवर्धन उर्फ कुल्लि पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।