होम / Kazi Angry with DJ Playing : डीजे बजने से काजी नाराज, निकाह पढ़ाने से किया इनकार

Kazi Angry with DJ Playing : डीजे बजने से काजी नाराज, निकाह पढ़ाने से किया इनकार

• LAST UPDATED : January 3, 2022

इंडिया न्यूज, झांसी।

Kazi Angry with DJ Playing : पानी की टंकी के निकट अस्थाई विवाह घर में पहुंची बरात में डीजे बजता देख काजी नराज हो गया और निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। काफी मान मनौवल के बाद जब शहर का कोई भी काजी निकाह पढ़ाने के लिए राजी नहीं हुआ तो लड़की व लड़के पक्ष के लोगों ने मंच से माफी मांगी। इस दौरान काजी ने 25 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने का एलान दिया। चार घंटे के बाद निकाह की रस्म पूरी हो सकी।

जुर्माना के बाद माने काजी (Kazi Angry with DJ Playing)

गुरसराय से एक बरात आनी थी। इसके लिए लड़की पक्ष के लोगों ने खाली पड़े मैदान को विवाह घर में तब्दील कर दिया था। बरात आने से पहले लड़की पक्ष के लोग स्वागत के लिए जुटे थे। लड़की पक्ष के लोगों ने काजी को भी बुला लिया था। बरात में शामिल लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए आ रहे थे। जैसे ही बरात शादी विवाह घरपर पहुंची तो काजी बरात में डीजे देखकर नाराज हो गए। उन्होंने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। बाद में जुर्माना की रकम अदा करने पर काजी माने और निकाह कराया।

(Kazi Angry with DJ Playing)

Also Read : Chargesheet Prepared in Lakhimpur Case : लखीमपुर कांड में चार्जशीट तैयार, आज हो सकती है दाखिल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox