होम / Roorkee News: विशालकाय मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप! वन विभाग की टीम ने स्थानीय युवकों की मदद से किया सफल रेस्कयू

Roorkee News: विशालकाय मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप! वन विभाग की टीम ने स्थानीय युवकों की मदद से किया सफल रेस्कयू

• LAST UPDATED : September 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Roorkee News: रुड़की क्षेत्र के जौरासी जबरदस्तपुर ग्राम में विशालकाय मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। वही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ गांव के एक तालाब में देखा गया था। वन विभाग की टीम ने स्थानीय युवको मोहम्मद रफी, आरिफ अली, शोएब अली की मदद से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया गया।

मगरमच्छ का रेस्क्यू करने वाले युवक मोहम्मद रफी ने बताया कि गांव के तालाब में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वही आज कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है और मगरमच्छ रेस्क्यू कर उसे बाणगंगा में छोड़ा गया है।

अगर आप भी कभी मगरमच्छों के चुगंल में फस जाते है तो नीचे उससे कुछ बचाव के उपाय दिए गए है-

  1. जल स्थलों से दूर रहें: मगरमच्छ जल स्थलों में आकर्षित होते हैं, इसलिए सुरक्षित रहने के लिए जल स्थलों से दूर रहें।
  2. रात को बचाव करें: मगरमच्छ रात को अक्सर जागरूक होते हैं, इसलिए रात को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अंधेरे में बाहर न जाएं।
  3. जल स्थलों के पास कांटे और झूले: जल स्थलों के पास कांटों और झूलों का इस्तेमाल करके मगरमच्छों से बच सकते हैं।
  4. संरक्षण उपायों का इस्तेमाल करें: मगरमच्छों से बचाव के लिए स्प्रे, लोशन या वस्त्र का इस्तेमाल करें जो उन्हें दूर रख सकते हैं।
  5. जागरूकता: जब आप जल स्थलों के किनारे जाते हैं, तो हमेशा मगरमच्छों की जानकारी रखें और खतरे की चेतावनी के लिए स्थानीय निर्देशों का पालन करें।
  6. बच्चों की सुरक्षा: बच्चों को हमेशा मगरमच्छों से दूर रखने के लिए जागरूक रखें और उन्हें बचाव के तरीकों के बारे में सिखाएं।

ALSO READ: Uttarakhand News: जनपद चमोली में आपदा राहत कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जानें पूरी खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox