India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Crime: उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में श्री नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी प्रभारी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 62 अभियोग पंजीकृत किये जा चुके हैं। जिनमें कुल- 21.722 किलोग्राम चरस, 115.91 ग्राम स्मैक, 39.044 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद की जा चुकी है एवं 1.0464 हैक्टेयर अफीम की खेती नष्ट कर कुल 71 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान डिग्री कालेज से लगभग 200 मीटर भवान की तरफ अभियुक्त (1) गौरव गर्ग पुत्र शीशपाल निवासी- सैक्टर 12 हुड्डा कालौनी थाना चांदनीबाग जनपद पानीपत हरियाणा उम्र 30 वर्ष से 1022 ग्राम अवैध चरस व (2) सिकन्दर पुत्र सतपाल नि0 सैक्टर 11/12 के पास कच्चा मकान थाना किला जिला पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष से 1025 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है तथा इनके विरुद्द पूर्व से निम्न अभियोग भिन्न-भिन्न राज्यों में पंजीकृत हैं।
1-मु0अ0स0 569/2019 धारा 323/452 भा0द0वि0 थाना किला पानीपत हरियाणा ।
2- मु0अ0स0 117934 धारा 379 भा0द0वि0 थाना राजा गार्डन मैट्रो रेलवे दिल्ली ।
बरामदगी माल कुल 2047 ग्राम चरस कुल कीमत 3,60,000 रुपए
नाम पता अभियुक्त
1.गौरव गर्ग पुत्र शीशपाल निवासी- सैक्टर 12 हुढा कालौनी थाना चांदनीबाग जनपद पानीपत हरियाणा उम्र 30 वर्ष से 1022 ग्राम अवैध चरस
- सिकन्दर पुत्र सतपाल नि0 सैक्टर 11/12 के पास कच्चा मकान थाना किला जिला पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष से 1025 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को SSP टिहरी द्वारा 2500 रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।