होम / Ghosi By-Election : घोसी में दौड़ी साइकल… सपा की बड़ी जीत, सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को हराया, पार्टी ने दी बधाई

Ghosi By-Election : घोसी में दौड़ी साइकल… सपा की बड़ी जीत, सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को हराया, पार्टी ने दी बधाई

• LAST UPDATED : September 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़)Ghosi By-Election :  उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा उपचुनाव पर जनता का फैसला आ चुका है। बता दें कि जनता ने भारी बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी सुधाकर सिंह को जिताया है। वहीं बीजेपी के आंकड़े सिर्फ आंकड़ों में ही सिमट कर रह गए। बता दें कि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को इस चुनाव में सुधाकर सिंह ने शिखस्त दे दी है। सभी पार्टियों की नजर घोसी उपचुनाव पर थी। जिसके बाद आज इस पर फैसला आ गया है। वहीं समाजवादी पार्टी के सभी नेता सहित अध्यक्ष ने भी सुधाकर सिंह को बधाई दी है।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले…..

विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- समाजवादी पार्टी ने पिछली बार घोसी विधानसभा जीती थी और इस बार भी जीतेगी, ये मैं बहुत पहले से कह रहा हूं…अभी तक 11 राउंड के मतदान नतीजों में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं . अभी कई राउंड की गिनती बाकी है… वोटों की गिनती खत्म होते ही सपा उम्मीदवार 40,000 वोटों के अंतर से जीतेंगे, ऐसा अनुमान है”,

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा…

घोसी उपचुनाव परिणाम: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह और घोसी की जनता को बधाई…”

शिवपाल सिंह यादव ने कहा….

विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद”

पार्टी सांसद राम गोपाल यादव का कहना…

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की बढ़त के बीच पार्टी सांसद राम गोपाल यादव का कहना है, “घोसी में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत घोसी के लोगों के आशीर्वाद को दर्शाती है। मैं घोसी के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं… मैं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन को भी धन्यवाद देना चाहता हूं…परिणाम स्पष्ट रूप से 2024 के लोकसभा चुनावों की ओर संकेत करते हैं।”

Also Read: Ghosi Bypolls Result : घोसी उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने मारी बाजी! सपा अध्यक्ष ने दी जीत की बधाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox