होम / Mathura News : मथुरा में 35.87 करोड़ रुपए की लागत से बना ओवर ब्रिज (पुल) एक साल बाद ही धंस गया

Mathura News : मथुरा में 35.87 करोड़ रुपए की लागत से बना ओवर ब्रिज (पुल) एक साल बाद ही धंस गया

• LAST UPDATED : September 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Mathura News, Veer Narayan Sharma : मथुरा के जाजम पट्टी गोवर्धन मार्ग पर सेतु निगम द्वारा बनाया गया ओवर ब्रिज (पुल) सड़क का बड़ा हिस्सा उद्वघाटन के एक साल बाद ही धंस गया है। धंसे ओवर ब्रिज से होकर अभी भी ओवर लोड माल वाहक वाहन गुजर रहे हैं। सेतु निगम के अधिकारियों की लापरवाही से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।

एक साल पहले ही बना था पुल

मथुरा से भरतपुर और फिर जाजम पट्टी से गोवर्धन जाने वाले मार्ग स्थित रेलवे लाइन के ऊपर सेतु निगम ने करीब 35.87 करोड़ रूपए खर्च कर ओवर ब्रिज सड़क का निर्माण कराया था। इस ओवर ब्रिज का उद्वघाटन 7 जुलाई 2022 को प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने किया था। उद्वघाटन के एक साल बाद ही जाजम पट्टी गोवर्धन को जाने वाले ओवर ब्रिज सड़क मार्ग का बड़ा हिस्सा धंस गया है। जिसके ऊपर से ओवर लोड भारी वाहन निकल रहे हैं। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने बताया कि एक साल पहले ब्रिज का निर्माण हुआ था, निर्माण के बाद पहली बरसात में ही ओवर ब्रिज की सड़क धंस गई है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गोवर्धन पहुंचते हैं, यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में इंडिया न्यूज संवाददाता वीर नारायण शर्मा ने सेतु निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो, कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

स्थानीय नागरिक ने दी जानकारी

स्थानीय निवासी बंटी ने बताया ने इंडिया न्यूज से वार्ता करते हुए बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु इसी मार्ग से गोवर्धन पहुंचते हैं। ये मार्ग जर्जर हालात में हैं, यहां कभी भी हादसा हो सकता है।

Read More : Agra News : इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया मामले में सुनवाई आज, वकीलों की हड़ताल के वजह से नही हुई थी सुनवाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox