होम / Bus Overturns On Lucknow Agra Expressway: कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर को झपकी आने से पलटी बस, 7 की हालत गंभीर

Bus Overturns On Lucknow Agra Expressway: कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर को झपकी आने से पलटी बस, 7 की हालत गंभीर

• LAST UPDATED : January 6, 2022

इंडिया न्यूज, कन्नौज:
Bus Overturns On Lucknow Agra Expressway: गुरुवार सुबह कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर की लापरवाही से एक बस हादसा हो गया है। हादसे के समय बस में करीब 51 लोग सवार थे। यह बस बिहार से पंजाब के लुधियाना जा रही थी। इस बस हादसे में 12 लोग घायल हुए है। हादसे में घायल लोगों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।

ड्राइवर को झपकी लगने से हुआ हादसा Bus Overturns On Lucknow Agra Expressway

यह हादसा तिर्वा क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुबह 8 बजे हुआ। बस बिहार से रातभर चलने के बाद जब सुबह कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 51 लोग सवार थे। हादसा होते ही बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बिहार से पंजाब जा रही थी बस Bus Overturns On Lucknow Agra Expressway

बस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह बस बिहार से पंजाब जा रही थी। बस में सवार सभी लोग बिहार के रहने वाले मजदूर हैं। ड्राइवर की लापरवाही से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Read More: Asaduddin Owaisi Attacked on Samajwadi Party: संभल में ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर किया प्रहार, मुसलमानों के खैराती वोट से बने अखिलेश मुख्यमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox