होम / Lucknow: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक सुधाकर सिंह को दिलाई शपथ, शिवपाल भी रहे मौजूद

Lucknow: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक सुधाकर सिंह को दिलाई शपथ, शिवपाल भी रहे मौजूद

• LAST UPDATED : September 18, 2023
India News (इंडिया न्यूज़), Lucknow: मऊ जिले मे सपा की भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद आज सपा विधायक सुधाकर सिंह को शपथ दिलाई गई।

सपा विधायक सुधाकर सिंह को दिलाई शपथ

बता दें कि मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट से जीतकर आए सपा विधायक सुधाकर सिंह को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। विधानसभा अध्यक्ष ने सुधाकर सिंह को  विधानभवन कक्ष में शपथ दिलाई।

वहीं, इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे। बताते चलें कि सुधाकर सिंह ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हराकर जीत दर्ज की थी।

भाजपा के दारा सिंह चौहान को रिकॉर्ड 42,759 वोटों से शिकस्त दी

घोसी उपचुनाव के नतीजे ने उत्तर प्रदेश को सियासी तपिश को बढ़ा दिया है। घोसी में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह की जीत हुई है। सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को रिकॉर्ड 42,759 वोटों से शिकस्त दी है। नतीजे में हार तो बीजेपी प्रत्यसी की हुई है लेकिन इस चुनाव में कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। एक तरफ ये चुनाव एनडीए बनाम इंडिया था। वहीं दूसरी तरफ ओम प्रकाश राजभर ने भी इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा था।

सपा को मिले 1,24,427 वोट

सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान वोटो की गिनती में एक भी राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त नही बना पाए। लिहाज एक बड़े अंतर से उनको हार का सामना करना पड़ा। घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कुल 1,24,427 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को कुल 81,668 वोट मिले।

Also Read: Aparna Yadav: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यालय पहुंचीं बीजेपी नेता, राष्ट्रीय महासचिव से करेंगी मुलाकात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox