होम / Jalaun Crime News : पत्नी की हत्या के मामले में पति को उम्रकैद, 6 साल पहले हत्या कर घर में दफना दिया था शव

Jalaun Crime News : पत्नी की हत्या के मामले में पति को उम्रकैद, 6 साल पहले हत्या कर घर में दफना दिया था शव

• LAST UPDATED : September 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Jalaun Crime News जालौन : जालौन (Jalaun) में 6 साल पहले रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया था। जहाँ पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में दफना दिया था। कोर्ट ने उसे सजा सुना दी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला उरई कोतवाली के रामनगर का है। जहाँ 6 साल पहले 2018 में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया था। एक पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में दफना दिया था। परिजनों ने बताया था कि छोटी बात पर घर में दोनों के बीच बहस हुआ।

जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। दो साल बाद महिला की मां के शिकायत पर पुलिस ने घर से कंकाल बरामद किया था।

घर से कंकाल निकलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद यह मामला कोर्ट में चला गया। जहाँ तीन साल बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने पत्नी की हत्या के मामले में पति को उम्रकैद की सजा सुना दी। इसके साथ ही कोर्ट ने 1 लाख 25 हजार का जुर्माना भी लगाया।

Also Read – Gonda News : शिक्षक से शिकायत करना पड़ा मंहगा, कोचिंग के लिए निकले छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox