होम / MotoGP Race 2023 : यूपी में पहली बार हो रहा MotoGP Bharat-2023 का आयोजन, जानें क्या कुछ होगा खास

MotoGP Race 2023 : यूपी में पहली बार हो रहा MotoGP Bharat-2023 का आयोजन, जानें क्या कुछ होगा खास

• LAST UPDATED : September 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MotoGP Race at BIC ग्रेटर नोएडा : MotoGP Race 2023 आज सुबह ही उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में सुपर वीकेंड का शानदार आगाज हो चुका है। इसके पीछे का मुख्य कारण है कि भारत में पहली बार मोटो जीपी रेस (MotoGP Race) का आयोजन हो रहा है।

3 दिन तक बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेसवे

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (Buddh International Circuit) पर 22 से 24 सितंबर तक मोटोजीपी बाइक रेस हो आयोजन हो रहा है। इस रेस को देखने के लिए देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाले हैं।

इस रेस में कई खिलाड़ी अपने दमखम दिखाने वाले हैं। जान लें कि आपको अगले 3 दिन तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक पर सुपर स्पोर्ट्स बाइक की गूंज सुनाई देने वाली है।

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में पहली बार MotoGP Bharat-2023 का आयोजन हो रहा है। इसमें 275 International Brands, Organisation व companies उपस्थिति दे रही हैं।

इस Global Racing Event के माध्यम से देश-दुनिया से आए उद्यमी उत्तर प्रदेश की भव्यता को देखेंगे। इससे निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा, रोजगार की संभावना बढ़ेगी।

Also Read –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox