होम / आज नवरात्रि का 8वां दिन, ऐसे करें मां महागौरी को प्रसन्न

आज नवरात्रि का 8वां दिन, ऐसे करें मां महागौरी को प्रसन्न

• LAST UPDATED : October 22, 2023

India News,(इंडिया न्यूज़),Shardiya Navratri 2023 Day 8: देशभर में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दिनों में भक्त विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि माता रानी की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है।

महागौरी की पूजा से पापों का होता है नाश

आज नवरात्रि का आठवां दिन है, इस दिन देवी दुर्गा के अवतार महागौरी की पूजा की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार महागौरी को सफेद रंग प्रिय है। महागौरी को शिव के नाम से भी जाना जाता है। जो भी भक्त महागौरी की पूजा करता है उसके सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि महागौरी की पूजा से शीघ्र विवाह होता है।

हर रूप में अलग-अलग पकवानों का लगाया जाता है भोग

दरअसल, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के हर रूप के लिए अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल चढ़ाने की परंपरा है। आप नारियल की बर्फी बनाकर भी मां को भोग लगा सकते हैं।

नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री

4 कप सूखा नारियल, 3 कप चीनी, आवश्यकतानुसार घी, आधा कप खोया

ऐसे बनाएं

सबसे पहले चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में सूखा नारियल डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे पकाएं और इस दौरान इसमें खोया डालें। इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें। जैसे ही यह पैन छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। अब सबसे पहले एक प्लेट में घी डालें। नारियल के मिश्रण को अच्छे से फैलाएं। अब इसे बर्फी के टुकड़ों में काट लें।

ये भी पढ़ें:- 

आज सनी देओल का 66 वां जन्मदिन, जानिए एक्टर के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से 

दिवाली पर CM योगी का तोहफा! लोगों के बैंक एकाउंट में जाएंगे इतने रुपए 

Moradabad: महिला के पति ने प्रेमी से कराया निकाह, 4 दिन बाद ही बनी मां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox