होम / Lunar Eclipse 2023: शाम 4 बजे लगेगा चंद्रग्रहण का सूतक, ये काम बिल्कुल भी मत करना वरना होगी बर्बादी

Lunar Eclipse 2023: शाम 4 बजे लगेगा चंद्रग्रहण का सूतक, ये काम बिल्कुल भी मत करना वरना होगी बर्बादी

• LAST UPDATED : October 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Lunar Eclipse 2023: आज शरद पूर्णिमा है, जिसके साथ-साथ चंद्र ग्रहण भी संयोग से है। यह चंद्रगहण पूरे भारत में नजर आएगा। चंद्रगहण से नौं घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है और ये शाम 4 बजे से लग जाएगा। इसलिए मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे ग्रहण के मोक्ष के बाद पूजा की जाएगी। चंद्र ग्रहण आज रात 1:05 बजे से 2:20 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के सूतक लगने के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। सूतक के दौरान कई तरह के कार्य नहीं करना चाहिए।

सूतर काल से पहले करें ये काम

ग्रहण शुरू होने से पहले स्वयं को शुद्ध करें।

ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान करना शुभ होता है।

घर में देव या देवी की पूजा करें।

भगवान की आरती करके भोग जरूर लगाएं।

मंदिर में दुर्वा घास और तुलसी पत्ते रखें।

सभी खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता जरूर डालें।

अगर आपके घर में लड्डू गोपाल हैं तो उन्हें तुलसी पत्ते अवश्य अर्पित करें।

इन बातों का रखें ख्याल

सूतक लगने के साथ ही ग्रहण खत्म होने तक भोजन या पानी का सेवन न करें। मान्याता है ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। व्यक्ति के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान कोई नया काम या मांगलिक काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलने की संभवना ज्यादा होती है।

ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ होता है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए।

ग्रहण काल में चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फल प्राप्त होता है।

Also Read: : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के खिलाफ रची सजिश, जानें क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox