होम / Rapidx : नमो भारत सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगी संचालित, किराये मे भी आएगा बदलाव

Rapidx : नमो भारत सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगी संचालित, किराये मे भी आएगा बदलाव

• LAST UPDATED : November 7, 2023
India News(इंडिया न्यूज), Rapidx: नमो भारत ट्रेन का मेरठ साउथ तक संचालन शुरू होने के बाद किराये में कमी आ सकती है। इसका लाभ रैपिड कार्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। हालांकि अभी नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक होने में छह माह का समय लगेगा।

एनसीआरटीसी अधिकारी ने दी जानकारी

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मौजूदा समय में 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह अभी एक छोटा भाग है। अगले छह माह में नमो भारत ट्रेन का संचालन 82 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जो मेरठ साउथ तक होगा।

किराये में भी आएगीं कमी 

इसके बाद किराये में कमी आएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन 21 अक्तूबर से शुरू हो गया है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक संचालन हो रहा है। जिसमें स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये है जबकि प्रीमियम कोच का किराया 100 रुपये है।

ट्रेन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव किया गया है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगी। रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। शुरुआती समय में नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा था। रात में ट्रेन में सवारी कम होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़े
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox