होम / भारत वापस क्यों आई अंजू, पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने बताया

भारत वापस क्यों आई अंजू, पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने बताया

• LAST UPDATED : November 29, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ), Anju: राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू लगभग 6 महीने बाद भारत वापस लौट आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंजू का पाकिस्‍तानी पति नसरुल्लाह उसे वाघा बार्डर पर छोड़ने आया था। बताया जा रहा है फिलहाल अंजू को बीएसएफ के कैंप में रखा गया है।

नसरुल्लाह ने किया बड़ा खुलासा

वहीँ, अंजू के वतन वापसी पर पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने दावा किया है कि अंजू अपने बच्‍चों से मिलने के लिए भारत लौटी है। वह जल्‍द ही वापस पाकिस्‍तान आ जाएगी। बकौल नसरुल्लाह ने यह भी कहा है कि अंजू सिर्फ बच्चों की खातिर भारत जा रही है। उसे बच्चों की बहुत याद आती है। बच्चों से मिलकर वो वापस लौट आएगी। वीजा में कुछ दिक्कतें आ रही थीं, जिस कारण अंजू भारत नहीं लौट पा रही थी। हालांकि, अब डॉक्यूमेंट्स का काम लगभग पूरा हो चुका है।

also read : UttarkashiTunnelRescue: कैसे कटे टनल में 17 दिन, PM मोदी से फोन पर बातचीत कर श्रमीकों ने बताया अंदर का हाल, जानें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox