होम / Etawah News: चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, एक गंभीर रूप से घायल  

Etawah News: चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, एक गंभीर रूप से घायल  

• LAST UPDATED : December 4, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Etawah News: इटावा जनपद के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दतावली नहर पुल के पास फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए में संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान चल रही थी। तभी तीन बदमाश 2 बाइको से आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस में फायर कर दी।

1 बदमाश के पैर में लगी गोली

तभी पुलिस ने बचाव हेतु फायर किया तो 1 बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया और वही इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया की बीते दिनों पूर्व फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में फोर व्हीलर से बाइक की लूट की गई थी।

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इसके संबंध में पुलिस को टिकोफ मिला था। जिस पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी बदमाश शिवम यादव समेत उसके 2 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल 3 तमंचा 2 खोखा व 6 कारतूस बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार बदमाश मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी शिवम यादव पुत्र सुख सिंह व अंशुल यादव पुत्र अरविंद यादव व सत्येंद्र उर्फ सोनू पुत्र ब्रजकिशोर को गिरफ्तार किया गया है। वही घायल शिवम यादव को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ALSO READ: 

Election Results: तीन राज्यों में BJP की जीत का बड़ा कारण हैं CM योगी! जानें कैसे? 

BPSC टीचर की हुई पकड़ौआ शादी! अब बीवी को रखने को तैयार नहीं, जानें क्या है पूरा मामला 

UP Weather: आज उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार, जानें अपने यहां का हाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox