India News(इंडिया न्यूज़),Bus Accident: अमेरिकी सेंट्रल देश होंडुरास में एक दर्दनाक होंडुरास में एक दुखद दर्घटना हो गई। यहां यात्रियों से भरी बस नदी में जा गिरी। इस दुखद हादसे में तकरीबन 12 लोगों की मौत होने की खबर आई है और साथ ही साथ दो दर्जन लोग भी बिरी तरह से घायल हुए है। यह दुर्घटना मंगलवार (5 दिसंबर) को हुई, जब बस हाईवे से गुजर रही थी। होंडुरास के पुलिस अधिकारियों के अनुसार 60 लोगों को ले जा रही बस तेगुसिगाल्पा (तेगुसिगाल्पा) से लगभग 41 किमी दूर एक नदी में गिर गया। नदी में उतरने से पहले बस पुल से टकराया गया था।
#BREAKING: TRAGIC BUS CRASH IN HONDURAS LEAVES 11 DEAD, 25 INJURED. VEHICLE PLUNGES INTO RAVINE OFF AMAPÁ OLANCHO HIGHWAY. CAUSE OF ACCIDENT CURRENTLY UNKNOWN. RESCUE EFFORTS UNDERWAY. #Honduras #BusAccident pic.twitter.com/5uI9740RXr
— Genius Bot X (@GeniusBotX) December 5, 2023
दुर्घटना में 12 लोगों की मौत
होंडुरास के अग्निशमन विभाग के लेफ्टिनेंट क्रिस्टियन सेविला ने कहा कि दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से 10 लोगों की मौत हो गई, बाकी 2 लोगों ने तेगुसिगाल्पा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
होंडुरास में अक्टूबर में भी हुआ था सड़क हादसा
होंडुरास में साल 2023 के अक्टूबर महीने के दौरान एक बस खाई में गिर गया था। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। हादसे में मारे गए सारे लोग वेनेजुएला के थे। यह दुर्घटना टेगुसिगाल्पा से 250 किमी उत्तर-पश्चिम में सांता रोजा डी कोपेन में हुई थी। दुर्घटना में बस का एक हिस्सा हिगुइटो नदी में मौजूद चट्टानों से टकरा गया था।
PM मोदी के साथ मेलोनी ने शेयर की फोटो, लिखा कुछ ऐसा यूजर्स टूट पड़े
Bhopal Gas Tragedy: आज भोपाल गैस की 39वीं बरसी, पीड़ितों ने बताई आपबीती