होम / BJP is also not Behind in Sabotage : तोड़फोड़ में भाजपा भी पीछे नहीं, 11 विधायकों ने साथ छोड़ा तो इतने ही आए

BJP is also not Behind in Sabotage : तोड़फोड़ में भाजपा भी पीछे नहीं, 11 विधायकों ने साथ छोड़ा तो इतने ही आए

• LAST UPDATED : January 13, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

BJP is also not Behind in Sabotage : विधानसभा चुनाव में माहौल बनाने के लिए तमाम कोशिशें जारी हैं। इसके तहत जहां सभी दल एक दूसरे को तोड़ने लगे हैं वहीं सत्ताधारी भाजपा भी किसी से कम नहीं है। विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को तोड़ने के खेल में भाजपा अब 11-11 से बराबरी पर आ गई है। भाजपा ने बीते तीन महीने में सपा, बसपा और कांग्रेस के 11 एमएलसी और विधायकों को पार्टी में शामिल कराया है। वहीं भाजपा के 11 विधायकों और मंत्रियों ने पार्टी छोड़ी है।

सपा के साथ बराबरी की लड़ाई (BJP is also not Behind in Sabotage)

भाजपा ने सपा के विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी,  शतरुद्र प्रकाश, सुभाष पासी, रमा निरंजन,  रविशंकर सिंह पप्पू और सीपी चंद्र को भाजपा में शामिल कराया है। बुधवार को फिरोजाबाद से सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो चुकी है। कांग्रेस के सात विधायकों में से रायबरेली से अदिति सिंह, हरचंदपुर रायबरेली से राकेश प्रताप सिंह और बेहट सहारनपुर से नरेश सैनी भी भाजपा में शामिल हो गए है।

(BJP is also not Behind in Sabotage)

Also Read : Increased Pressure in BJP : पार्टी छोड़ रहे नेताओं से बीजेपी में बढ़ा दबाव, आज फिर होगी बैठक, पीएम मोदी होंगे शामिल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox