होम / Mohammad Siraj : मोहम्मद सिराज को ये क्या हुआ, किसने उनका दिल तोड़ दिया? जानिए

Mohammad Siraj : मोहम्मद सिराज को ये क्या हुआ, किसने उनका दिल तोड़ दिया? जानिए

• LAST UPDATED : December 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Mohammad Siraj : भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने सोशल मीडिया पर इमोजी शेयर किया। मोहम्मद सिराज का यह पोस्ट देख सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। आखिर क्या है वो पोस्ट।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पांच टूटे दिलों की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने हंगामा मचा दिया है। सिराज का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उनकी इंस्टा स्टोरी शेयर की।

शेयर किए 5 टूटे दिल वाले इमोजी 

सिराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 5 टूटे दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। इसके बाद फैंस भी हैरान रह गए। कई फैंस ये जानने को उत्सुक थे कि सिराज को क्या हुआ है। हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने टूटे हुए दिल वाली इमोजी भी शेयर की थी। लेकिन सूर्या के मामले में माना जा रहा था कि वह हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने से निराश थे।

सोशल मीडिया पर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं कि सिराज ने ऐसा क्यों किया है। मोहम्मद सिराज ने वर्ल्ड कप 2023 के 11 मैच खेले, जहां उन्होंने 14 विकेट लिए। 19 नवंबर को वर्ल्ड कप हारने के बाद भी सिराज मैदान पर भावुक हो गए और रोने लगे।

ये भी पढ़ें-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox