होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस की डा. प्रियंका मौर्या ने लगाए पार्टी पर संगीन आरोप

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस की डा. प्रियंका मौर्या ने लगाए पार्टी पर संगीन आरोप

• LAST UPDATED : January 14, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि 403 सीट में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे। अब कांग्रेस की ही डा. प्रियंका मौर्या ने पार्टी में धांधली का संगीन आरोप जड़ा है। कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं पोस्टर में सबसे आगे रहने वाली डा. प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि पार्टी में काफी धांधली हो रही है।

पार्टी के एक बड़े नेता पर जड़ा आरोप UP Vidhan Sabha Election 2022

लम्बे समय से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर कांग्रेस भी भितरघात का शिकार है। अब इनकी कलह नए बवाल के कारण चर्चा में है। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने अपनी पार्टी पर संगीन आरोप लगाए हैं। लखनऊ से सरोजनी नगर से टिकट का दावा कर रहीं लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन की पोस्टर गर्ल डा.प्रियंका मौर्या ने पार्टी के सचिव संदीप सिंह पर धांधली का आरोप लगाया है।

प्रियंका के अनुसार पार्टी ने उनके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। महिला कांग्रेस की मध्य जोन की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया। मुझे तो यूज किया गया। यह पार्टी तो महिला विरोधी है।

पहले से तय थे टिकट UP Vidhan Sabha Election 2022

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की महामंत्री डा प्रियंका मौर्या ने कहा कि यहां पर तो सारे टिकट पहले से तय थे। सिर्फ दिखावे के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमसे कहा गया कि टिकट चाहिए तो मैराथन के लिए लड़कियां लाइये। मैराथन में लड़कियों के साथ बहुत बुरा सुलूक किया गया।

ट्वीट कर जड़ दिया आरोप UP Vidhan Sabha Election 2022

जिस सीट से प्रियंका मौर्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थी वहां से रुद्र दमन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपये के लिए किसी से फोन करवाया था।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मुजफ्फरनगर थाने में भावुक हो कर रो पड़े बसपा नेता अरशद राणा, कहा 67 लाख देने के बाद भी टिकट नहीं मिला

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox