India News(इंडिया न्यूज़),Yamuna Expressway: आज सुबह बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर पर इसका असर देखने को मिला है। ताजा सूचना के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के पास 20 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस घटना से मौके पर काफी लंबा जाम लग गया था। राहत की खबर ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
Yamuna Expressway पर पर दिखा कोहरे का कहर
एनसीआर में आज सुबह वातावरण में घने कोहरे की चादर देखने को मिली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर इसका असर भी देखने को मिला है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 20 वाहन एक दूसरे से टकराए pic.twitter.com/Jpuf9kJ5Td— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) December 27, 2023
आगरा में भी 1 दर्जन वाहनों की भीड़त
यूपी के आगरा में भी बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण तकरीबन 1 दर्जन वाहनों की भीड़त हुई। इन हादसों में 1 व्यक्ती की मौत तो आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। वाहनों की टक्कर के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की सूचना दी। घायलों का इलाज चल रहा है।
क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग समान लूटते आए नजर
हादसे में एक मुर्गी से लदी हुई गड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। मौके पर मौजूद राहगीरों की भीड़ मुर्गी लूटने में जुट गई। जिसमें से कई लोग गाड़ी से मुर्गी लूट कर ले गए। वहीं अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान को लूटते हुए दिखे। मौके पर मजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ALSO READ:
Varanasi: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भिखारियों ने दिखाई आस्था, किया 4 लाख का दान