India News(इंडिया न्यूज़),UP Weather Today: यूपी में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड के कारण लोगों का घर के बाहर निकलना भी कम हो गया है। ठंड इतनी ज्यादा है कि लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश में लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे है। मौसम विभाग की माने तो आज भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में आज और भी ज्यादा ठंडा दिन रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो कल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश पड़ने की संभावना है।
आज का मौसम शुष्क रहने की संभावना
हालांकि आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इसके साथ ही कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ प्रदेश में कल बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान
- बलिया
- सहारनपुर
- मुज़फ़्फ़रनग
- बागपत
- मुरादाबाद
- रामपुर
- बरेली
- पीलीभीत
- नोएडा
- गाजियाबाद
- बुलंदशहर
- अलीगढ़
- हाथरस
- मथुरा
- आगरा
- फिरोजाबाद
ALSO READ:
Uttarakhand News: नए साल पर धामी सरकार का बड़ा फैसला! राज्य से बाहरी लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन
नए साल के पहले दिन जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा! 6 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल