India News (इंडिया न्यूज़) Bihar News : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं और तमाम वीवीआईपी व राजनेताओं को निमंत्रण भेजा जाने लगा है। लेकिन इसी बीच राजनीति भी तेज हो गई है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने राम मंदिर को लेकर कहा कि राम मंदिर निर्माण का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। भूखे पेट कोई भगवान राम को नहीं भज सकता है।
मुस्लिम हो जाएं तो इसमें कौन सी दिक्कत
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम तो रोज सुबह-सुबह हरे राम पुरुषोत्तम करते हैं। धर्म तो अपनाने की चीज है। मैं हिंदू हूं, कल अगर मैं लछुआड़ जाऊंगा और जैन बनने के लिए प्रेरित होऊंगा। उन्होंने कहा कि तो क्या इस पर कोई प्रतिबंध है? कल अगर मैं अजमेर शरीफ जाऊंगा और मुस्लिम बनने के लिए दिव्य ज्ञान प्राप्त करें। धर्म और राजनीति अपनी जगह है।
शुक्रवार को पत्रकारों से की बातचीत में बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अंग्रेजों ने हिंदुस्तान को लूटा और धन इंग्लैंड ले गए। जब हिंदुस्तान मुगलों के अधीन था, तब देश कमजोर नहीं था। इसलिए हमें गरीबों, वंचितों और शोषितों को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है। राम मंदिर निर्माण का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
नीतीश टाइगर हैं और अभी जिंदा हैं (Bihar News)
अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने की चर्चा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि नीतीश कुमार टाइगर हैं और अभी जिंदा हैं। नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने पर कहा कि उन्हें कोई आईडिया नहीं है लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे पीएम पद के अच्छे प्रत्याशी हो सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में बिहार के उप सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि मोदी जी बनावटी आदमी हैं। वे झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। झूठ के मैनुफैक्चरर, हॉलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। गजब की मार्केटिंग करते हैं। राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा था कि जितना खर्च अयोध्या में मंदिर बनाने में हो रहा है, उससे कितना विकास हो सकता था।
Also Read:
- Attack on ED : TMC नेता के ठिकाने पर रेड करने गई ED की टीम पर हमला
- Sanjay Singh News : जेल में बंद होने के बाद भी संजय सिंह जाएंगे राज्यसभा! कोर्ट ने दे दी मंजूरी
- Ayodhya Ram Temple : यूपी की जेलों में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम का किया जाएगा सीधा प्रसारण
- Google Trends : PM Modi के ट्रिप के बाद Google पर ट्रेंड किया Lakshyadweep