होम / भारत ने रचा इतिहास, अब इसरो का Aditya L1 सूर्य पर रखेगा नजर

भारत ने रचा इतिहास, अब इसरो का Aditya L1 सूर्य पर रखेगा नजर

• LAST UPDATED : January 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Aditya L1: भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो यानी की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक बार फिर अंतरिक्ष में इतिहात रच दिया है। इसरो द्वारा सूर्य के अध्ययन के लिए भेजे गए Aditya L1 को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर इसकी अंतिम गंतव्य कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।

स्पेस एजेंसी इसरो के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि एल1 प्वाइंट के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में उपग्रह से सूर्य को लगातार देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव का अवलोकन करने में अधिक लाभ मिलेगा।

बता दें कि इसरो ने सूर्य के अध्ययन के लिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से 2 सितंबर 2023 को सूर्य मिशन PSLV-C57/Aditya-L1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

इसरो की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की इस महत्वपूर्ण सफलता की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला Aditya L1 अपने गंतव्य पर पहुंच गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

Also Read:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox