होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा बोले ने कहा – अखिलेश यादव गैर जिम्मेदार नेता, कांग्रेस को दिया समर्थन

UP Vidhan Sabha Election 2022 : इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा बोले ने कहा – अखिलेश यादव गैर जिम्मेदार नेता, कांग्रेस को दिया समर्थन

• LAST UPDATED : January 17, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल, बरेली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस के साथ आने की घोषणा करने के सात ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बेहद गैर जिम्मेदार नेता बताया।

लखनऊ में की घोषणा UP Vidhan Sabha Election 2022

इत्तेहाद -ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। मौलाना तौकीर रजा ने लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मीडिया के समझ अपनी बात रखी। बरेली के आला हजरत से ताल्लुक रखने वाले मौलाना तौकीर रजा इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल के प्रमुख भी हैं।

अखिलेश यादव को गैर जिम्मेदार नेता बताया UP Vidhan Sabha Election 2022

मौलाना तौकीर रजा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक गैर जिम्मेदार नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनके हाथ गैर जिम्मेदार हाथ हैं। हम किसी भी कीमत पर प्रदेश की बागडोर गैर जिम्मेदाराना हाथों में नहीं जाने देंगे। अखिलेश यादव तो देश व प्रदेश के मुसलमानों के लिए भाजपा से भी खराब हैं। तौकीर रजा ने कहा कि प्रदेश को यादव वाद और जाटव वाद के बजाय मानववाद की जरूरत है। हमने अखिलेश यादव से कहा की 2012 में जो उनकी सरकार ने गलतियां की, उसे सुधारें लेकिन हमने उन्हें गैरजिम्मेदार पाया।

हम हमेशा से कांग्रेस के साथ रहे हैं UP Vidhan Sabha Election 2022

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब मौलाना ने कहा कि हमारे चुनाव लड़ने से फिरकापरस्त ताकतों को फायदा होता। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हम तो हमेशा कांग्रेस के ही साथ रहे लेकिन कुछ लोगों की गलतफहमी से हम लोग कांग्रेस से दूर हुए थे। उन्होंने कहा कि हमने देश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सच्चा सेक्युलरिस्ट पाया है।

UP Vidhan Sabha Election 2022 हमको तो कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का काम करना है। देश तथा प्रदेश की भलाई के लिए कांग्रेस का आना जरूरी है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार की मनहूसियत से बचाने को उन्हें रोकना जरूरी। लिहाजा आइएमसी इस बार खुद चुनाव न लड़के कांग्रेस को समर्थन देगी। हमने हमेशा कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया जिसका फायदा भाजपा को मिला। इससे देश का नुकसान हुआ। हमारी जिम्मेदारी थी लेकिन हमने देश को गलत हाथों में दिया।

Also Read :Two More Candidates Of SP-RLD Alliance Announced: सपा-रालोद गठबंधन के दो और प्रत्याशी घोषित, छपरौली से वीरपाल राठी व बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर को चुना गया कंडीडेट, सपा रालोद ने जारी की पांचवी सूची

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox