होम / Ram Mandir: अयोध्या में प्रशासन हुआ लाचार, सुरक्षा घेरा तोड़ मंदिर में घुसे लोग

Ram Mandir: अयोध्या में प्रशासन हुआ लाचार, सुरक्षा घेरा तोड़ मंदिर में घुसे लोग

• LAST UPDATED : January 23, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: कल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। श्रद्धालुओं का सालों का इंतजार खत्म हो गया है और वे सिर्फ अपने राम के दर्शन को तरस रहे है। आज सुबह से ही रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लाखों की संख्या में भीड़ मंदिर के बाहर पहुंची है। जिसे संभाले में प्रशासन के पसीने छूटे हुए हैं। कई राज्यों से राम भक्त रामलला के दर्शन के लिए आए हुए हैं। जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई।

सुरक्षा घेरा तोड़ मंदिर में घुसे भक्त

राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की आमद के साथ, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, गृह, संजय प्रसाद और विशेष DG कानून और व्यवस्था, प्रशांत कुमार भक्तों की व्यवस्थित आवाजाही की निगरानी के लिए मंदिर के ‘गर्भ गृह’ के अंदर मौजूद हैं।

राम मंदिर के बार SSB और RAF मोर्च संभाले हुए है। भक्तों की तादाद को देखते हुए SSB और RAF ने तीन लेयर की सुरक्षा लाइन बना दी है। जिसके पार करने के बाद ही राम भक्त रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

बता दें कि सुरक्षा प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर रैंक के 8 अफसरों को मजिस्ट्रेट ड्यूटी में तैनात कर दिया है। आज करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं और इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

रामलला के दर्शन के भीड़ काफी बेकाबू होती जा रही है। प्रशासन भी भक्तों की भीड़ नहीं संभाल पा रहा है। जिसे देखते हुए लखनऊ से प्रमुख सचिव गृह और DG लॉ एंड ऑर्डर को भेजा गया।

राम मंदिर खुलने के बाद लोगों का मन आस्था से भर गया है। राम मंदिर का मुख्य द्वार खुलते ही भक्तों का सैलाब जय श्री राम के नारे लगाते और मंदिर में राम लला के दर्शन और पूजन के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर मौजूद हैं।

ALSO READ:

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह 3 बजे से लगी लंबी लाइन 

UP News: राममय हुआ काशी विश्वनाथ, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिखी दिवाली जैसी धूम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox