होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मुलायम सिंह के साढ़ू ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मुलायम सिंह के साढ़ू ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

• LAST UPDATED : January 19, 2022

इंडिया न्यूज, औरेया:

UP Vidhan Sabha Election 2022 सपा से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप जड़ दिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने पिता को ही बंधक बना लिया है। किसी से मिलने नहीं देते। इतना ही नहीं, 22 नवंबर को जन्मदिन पर नेता जी से उन्होंने माइक छीन लिया था। उनकी धरा में समाजवादी पार्टी की विचार धारा बदल गई है।

समाजवादी पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही UP Vidhan Sabha Election 2022

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता औरैया की बिधूना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पिता मुलायम सिंह यादव को बंधक बनाने का आरोप लगाया। कहा कि अखिलेश किसी से भी नेता जी को मिलने नहीं देते हैं।

प्रमोद ने अखिलेश पर यह गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग मुलायम सिंह यादव को बुरा भला कहते थे उसे उनके बेटा भी शामिल हो गया है। माफिया व अपराधियों को शरण दी जा रही। अखिलेश यादव द्वारा मुलायम सिंह का अपमान किया जाता है। जहां अपमान होने लगे वहां अब रहने का कोई मतलब नहीं। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे। गुरुवार को सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।

Also Read : Aparna Yadav In BJP: अपर्णा यादव इन बीजेपी, मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी ज्वाइंन करने के बाद कहा कि राष्ट्रधर्म उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox