होम / BSP Changed Two Candidates in Agra : आगरा में बसपा ने बदले दो उम्मीदवार, खेरागढ़ क्षेत्र में भी बदलाव की चर्चा

BSP Changed Two Candidates in Agra : आगरा में बसपा ने बदले दो उम्मीदवार, खेरागढ़ क्षेत्र में भी बदलाव की चर्चा

• LAST UPDATED : January 20, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा।

BSP Changed Two Candidates in Agra : बसपा में भी टिकट की सियासत खूब चल रही है। एत्मादपुर सीट से सर्वेश बघेल की जगह राकेश बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। आगरा उत्तर से कांग्रेस छोड़कर आए शब्बीर अब्बास को मुरारी लाल गोयल पेंट की जगह पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। मुस्लिम बहुल आगरा दक्षिण सीट की जगह वैश्य बहुल आगरा उत्तर सीट से बसपा का मुस्लिम प्रत्याशी को उतारना अप्रत्याशित लग रहा है।

जमकर हुआ हंगामा (BSP Changed Two Candidates in Agra)

हंगामा शुरू हुआ तो बसपा सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने दो घंटे का समय मांगा। कल दोपहर में नामांकन का वक्त खत्म होने के बाद शाम को तय हो गया कि प्रत्याशियों में फेरबदल होगा। रात में बसपा ने अपने प्रत्याशियों में बदलाव की सूची जारी की, जिसमें आगरा से एत्मादपुर और आगरा उत्तर के प्रत्याशियों को बदला गया। एत्मादपुर और आगरा उत्तर सीट पर बसपा द्वारा चार दिन के अंदर बदलाव करने से बसपा कार्यकर्ता असमंजस में है। खेरागढ़ पर गंगाधर को भी बी फॉर्म नहीं दिया गया, इससे खेरागढ़ पर भी बदलाव की चर्चा है।

गुस्से में अग्रवाल समाज (BSP Changed Two Candidates in Agra)

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही आक्रोशित अग्रवाल समाज ने पहले भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उसके बाद से ही बसपा के आगरा उत्तर से प्रत्याशी बनाए गए मुरारी लाल गोयल नाराज अग्रवाल समाज के लोगों से संपर्क में जुट गए, लेकिन 100 घंटे के अंदर बसपा ने उनका टिकट काटा तो अग्रवाल समाज में आक्रोश फैल गया।

(BSP Changed Two Candidates in Agra)

Also Read : List of BJP Star Campaigners : मेनका, वरुण, टेनी से बीजेपी बना रही दूरी, स्टारक प्रचारक की लिस्ट से नाम गायब

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox