होम / Benefits of Oleander : पेट, दांत से लेकर पीरियड्स के दर्द में रामबाण है ये पीला फूल, खासियत जान चौक जाएंगे आप

Benefits of Oleander : पेट, दांत से लेकर पीरियड्स के दर्द में रामबाण है ये पीला फूल, खासियत जान चौक जाएंगे आप

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Benefits of Oleander : हम अपनी जीवन शैली को समय के साथ – साथ काफी बदल देते है। इस बदलाव के कारण हमारे अंदर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य संबंधी इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग आमतौर पर अंग्रेजी दवाओं पर निर्भर रहते हैं। लेकिन इसके अलावा आयुर्वेदिक औषधियां हमारे शरीर के लिए बहुत कारगर होती हैं और हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं कनेर के फूल की, जिसे धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव और विष्णु का सबसे पसंदीदा फूल माना गया है। वहीं आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में जाना जाता है। कनेर का फूल देखने में जितना सुंदर होता है उतना ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह हमें सिरदर्द, फोड़े-फुंसी, दांत दर्द और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाता है।

चिकित्सा जगत के जानकारों ने बताया कि

इस फूल के उपयोग से पेट, दांत से लेकर पीरियड्स के दर्द में बहुत आराम मिलता है। इस फूल के पंखुड़ी के साथ – साथ इसके जड़ भी बहुत सी बिमारियों के लिए खास है। चिकित्सा जगत के जानकारों ने बताया कि इसको कैसे उयपोग में लेना है। उन्होंने बताया कि यह औषधीय गुणों से भरपूर है। अगर आपके शरीर पर दाद, खुजली या सफेद दाग हैं तो इसका पेस्ट बनाकर शरीर पर लगाने से आराम मिलता है। साथ ही इसका काढ़ा पीने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिलती है।

Also Read –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox