होम / UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022, तेजवीर रालोद छोड़ कर बसपा में हो गए शामिल

UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022, तेजवीर रालोद छोड़ कर बसपा में हो गए शामिल

• LAST UPDATED : January 21, 2022

इंडिया न्यूज, अलीगढ़:

UP Assembly Election 2022 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू रालोद छोड़ कर बसपा में शामिल हो गए। इन्हें बसपा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने मसूदाबाद आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

रालोद से तोड़ लिया नाता UP Assembly Election 2022

तेजवीर गुड्डू ने 30 दिसंबर को दिल्ली स्थित रालोद मुख्यालय पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रालोद में शामिल करने की घोषणा की थी। मंगलवार को खैर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर तेजवीर सिंह गुड्डू ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली से मुलाकात की थी। इसके बाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह व अशोक सिंह ने तेजवीर सिंह गुड्डू के पार्टी में शामिल होने की पटकथा लिखी।

UP Assembly Election 2022 बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को तेजवीर सिंह गुड्डू के छोटे पुत्र कार्तिक चौधरी की पत्नी चारू चौधरी को खैर सुरक्षित विधानसभा से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव भेजा। जिस पर शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को देर रात अपनी सहमति जताई। एमबीबीएस छात्रा चारू चौधरी के नाम की घोषणा के बाद तेजवीर सिंह गुड्डू के जापान हाउस स्थित आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

UP Assembly Election 2022  वहीं तेजवीर गुड्डू के बड़े बेटा दीपक चौधरी व कार्तिक चौधरी को समर्थकों के साथ मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, सुरेश गौतम, मुकेश चंद्र, गजराज सिंह विमल, बिजेंद्र सिंह विक्रम, चौधरी हरजीत सिंह, अर्जुन स्वामी,शहर विधानसभा अध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह, प्रभारी साहब सिंह आदि मौजूद थे।

UP Assembly Election 2022  तेजवीर गुड्डू ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए हैं। अब बसपा सुप्रीमों मायावती के मिशन को आगे बढ़ाएंगे। क्षेत्र की जनता उनके साथ हैं। वे किसान, मजदूर, गरीबों के हक दिलाने के लिए बसपा में शामिल हुए हैं। क्षेत्र की जनता की मांग पर ही उनकी पुत्रवधु चुनावी समर में उतरेंगी। वह पढ़ी लिखी व शिक्षित है। युवाओं की आवाज बनकर उभरेंगी।

Read More: Section 144 Implemented in Kanpur: कानपुर में आज से लागू हुई धारा 144, चार या इससे ज्यादा लोग नहीं हो सकते इकठ्ठा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox