होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कैराना में घर घर गए गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के लिए वोट मांगा

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कैराना में घर घर गए गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के लिए वोट मांगा

• LAST UPDATED : January 22, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 शनिवार को मौसम खराब था, आसमान पर बादल थे और हल्की बारिश हो रही थी। इसके बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामली के कैराना पहुंचे। इस दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ कैराना से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा व सांसद प्रदीप चौधरी भी मौजूद रहे। अमित शाह लोगों के घर घर गए। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

पलायन पीड़ित ने कहा अब कोई डर नहीं है UP Vidhan Sabha Election 2022

अमित शाह ने मीडिया से कहा कि 2014 के बाद में पहली बार कैराना आया हूं। कोविड के कारण घर-घर जाकर संपर्क किया। सीएम योगी ने विकास की गति को तेज किया है। पूरे देश में विकास की लहर दिखाई देती है। हर गरीब को सुविधाएं दी जा रही हैं। यही कैराना है जहां पलायन होता था लेकिन अब पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गए हैं। पलायन पीड़ित परिवार ने कहा कि अब हमें कोई डर नहीं हैं, हम शांति के साथ कारोबार कर रहे हैं।

कैराना में पलायन बना था मुद्दा UP Vidhan Sabha Election 2022

शामली जिले का यह बड़ा कस्बा पिछली राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान रंगदारों, गुंडों और बदमाशों के लिए स्वर्ग बन गया था। इनकी दहशत से लोग यहां से पलायन कर रहे थे। तब भाजपा नेता बाबू हुकुम सिंह ने पलायन मुद्दे को जोर शोर से उठाया था। 2017 में योगी की भाजपा सरकार बनने पर यहां कानून का राज स्थापित हुआ और पलायन कर गए लोग धीरे धीरे लौटने लगे। भाजपा पलायन के मुद्दे पर हमेशा सपा को घेरती रही है।

Read More: CM Yogi Shows Green Signal to Election Chariot: भाजपा ने तेज किया अपना चुनावी प्रचार, सीएम योगी ने चुनाव रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox