India News(इंडिया न्यूज़), Saharanpur News: सहारनपुर के सराय महंदी इलाके में एक खौफनाक वारदात हुई है। जहां पति ने अपनी पत्नी और अपने सगे भाई की हत्या कर दी। घटना मंडी थाना क्षेत्र के प्रतापनगर की है, जहां एक एटीएम में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे अवैध संबंध का संदेश हो सकता है।
क्या है मामला (Saharanpur News)
जीशान नाम के आरोपी ने अपनी पत्नी को एटीएम के अंदर उस वक्त गोली मार दी जब वह एटीएम से पैसे निकाल रही थी। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई, जिसके बाद जीशान ने अपने सगे भाई रेहान को भी गोली मार दी। रेहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
पुलिल ने क्या कहा
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रेहान सिद्दीकी और आलिया के बीच अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि अभी तक सही वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जीशान की तलाश कर रही है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार अलग-अलग जगहों से लोकेशन ले रही है और उसकी आखिरी लोकेशन हरियाणा के यमुनानगर में मिली है।
यह भी पढ़ें:-