Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsAam Aadmi Party in Uttarakhand : 2024 लोकसभा चुनाव में आम आदमी...

Aam Aadmi Party in Uttarakhand : 2024 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कर रही तैयारी, जानिए क्या है प्लान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Aam Aadmi Party in Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में इस बार भाजपा – कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। 2024 लोकसभा चुनवा को लेकर आम आदमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी रणनीति की जानकारी दी।

आखिर क्या है चुनावी रणनीति

उत्तराखंड में भाजपा – कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आज आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी वरिंदर गोयल हरिद्वार पहुंचे। जहाँ सह प्रभारी रोहित महरौलिया ने कई लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश प्रभारी वरिंदर गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि उत्तराखंड में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

आम आदमी पार्टी मजबूती से लड़ेगी चुनाव

यहां की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार पिछड़ी हुई है और रोजगार के नाम पर युवाओं पर लाठीचार्ज किया जाता है। आम आदमी पार्टी सरकार की सभी जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी मजबूती से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी लेकिन चुनाव में इंडिया गठबंधन की चुनाव में क्या भूमिका रहेगी ये पार्टी हाईकमान तय करेगा।

Also Read – Ayodhya News : प्राण प्रतिष्ठा के पहले भव्य राम मंदिर का अवलोकन करने पहुंचे सैकड़ो संत, जानिए क्या होगा खास

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular