Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAam Aadmi Party Released List of 20 Candidates: यूपी विधानसभा चुनाव के...

Aam Aadmi Party Released List of 20 Candidates: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 20 उम्‍मीदवारों की लिस्ट

- Advertisement -

Aam Aadmi Party Released List of 20 Candidates

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Aam Aadmi Party Released List of 20 Candidates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar pradesh assembly election 2022) में अकेली उतरी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मंगलवार को 20 उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की है। आप के केंद्रीय नेतृत्‍व ने इन 20 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर एक और सूची जारी की। पार्टी ने गोरखपुर से लाल बच्‍चन धोबी को टिकट दिया है। आप ने 324 प्रत्याशियों की घोषणा पहले कर दी है।

मंगलवार को जारी हुई 20 उम्मीदवारों की सूची के बाद पार्टी ने अब 344 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। 20 उम्‍मीदवारों की सूची में दो डॉक्‍टर हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि इन 20 में प्रत्याशियों से 7 ग्रेजुएट, 5 पोस्ट ग्रेजुएट, 2 एलएलबी, और एक पीएचडी हैं।

Aam Aadmi Party Released List of 20 Candidates

10 मार्च को आएगा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी हैं। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उसके बाद 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3, 7 मार्च को मतदान होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

Read More: Nomination Started for Fifth Phase Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण की अधिसूचना जारी, 60 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular