Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsAccident News: यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी,...

Accident News: यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

- Advertisement -

Accident News: टप्पल एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस की ईटों से भरे ट्रैक्टर से भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें करीब 18 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कुछ घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। घटना में 5 की हालत गंभीर है। बस देर रात कानपुर से चली थी वही अलीगढ़(Aligarh) के यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचने पर 51 माइल स्टोन पहुंचने पर ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है। कि ड्राइवर को नींद आ गई। जिससे वह ट्रैक्टर से जा भिड़ा। घटना थाना टप्पल(Thana Tappal) के यमुना एक्सप्रेस वे(Yamuna Expressway) की है।

पीड़ितों ने घटना को लेकर क्या बताया

कानपुर के किदवई नगर डिपो बस(Kidwai Nagar Depot Bus) में बैठी बिंदु ने बताया कि जोरदार टक्कर हुई। जिसके बाद बेहोश हो गई। कुछ पता ही नहीं चला। वहीं अस्पताल में भर्ती होने पर होश आया। बिजनौर जा रही पुष्पा ने बताया कि कानपुर में रात 10:30 बजे बस में बैठी थी। वही सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से एक्सीडेंट हुआ। कानपुर के सुरेश नोएडा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस ट्रैक्टर में जा भिड़ी। जिससे काफी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस 108 में तैनात राजेश कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के 51 माइलस्टोन पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर आपस में टकरा गए. जिसमें 18 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं कुछ लोगों को अलीगढ़ शहर के अस्पतालों में रेफर किया गया है।

क्या है मामला?

देर रात कानपुर से दिल्ली जाने के लिए किदवई नगर डिपो की बस चली थी। जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। इसमें अधिकतर यात्रियों को कानपुर से नोएडा और दिल्ली जाना था। वहीं अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचने पर ईटों से भरे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है। कि ड्राइवर को नींद आ गई और रोडवेज बस ट्रैक्टर से जा भिड़ी। घटना में 18 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टप्पल पहुंचाया। वहीं कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज बस में अधिकतर यात्री नींद में थे और एक्सीडेंट होते ही लोगों को कुछ पता ही नहीं चला कि क्या हुआ।

UP Nikay Chunav 2023: राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने मेयर पद के लिए इस सीट से मांगा टिकट, BJP में लड़ाई हुई तेज

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular