Monday, July 8, 2024
HomeCrime NewsAcid Attack: यूपी के देवरिया में दिन दहाड़े एसिड अटैक, दोनों लड़कियों...

Acid Attack: यूपी के देवरिया में दिन दहाड़े एसिड अटैक, दोनों लड़कियों का शरीर झुलसा, घटना को अंजाम दे भागे आरोपी

- Advertisement -
India News UP (इंडिया न्यूज़),Acid Attack: उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। साइकिल से  मार्केट जा रही दो युवतियों पर बाइक सवार लड़कों ने एसिड फेंक दिया, जिससे दोनों लड़कियां झुलस गई। एक युवती का चेहरा और गर्दन जल गया है वहीं दूसरी युवती को बांह झुलस गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल्दी में दोनों को गौरीबाजार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उन दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित लड़कियों में से एक स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। जबकि दूसरी पढ़ाई करती है।

घटना गुरुवार, 11 अप्रैल की है। सुबह में दोनों लड़कियां अपने घर से अलग-अलग साइकिल से निकली। जब वे दोनों देवगांव मोड़ पर पहुंची थी कि दो बाइक सवार युवकों ने उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लड़के भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि युवतियों के ऊपर कोई ज्वनशील पदार्थ फेंका गया था। दोनों की हालत ठीक है, फिलहाल बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

युवकों की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। कुछ लीड भी मिली है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा होगा।

लड़कियों ने क्या कहा?

पीड़ित लड़कियों के अनुसार, कुछ दिन पहले उनका पर्स किसी लड़के ने छीना था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिसके बाद अब यह घटना हो गई।

Also Read- UP: जेल में बंद मां के साथ कितने साल तक रह सकता है बच्चा, जानें कैसे होती है उन बच्चों की पढ़ाई

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular