Tuesday, July 2, 2024
HomeLatest NewsAligarh News: अलीगढ़ में हो रही बारिश के बाद पूरा शहर बना ताल,...

Aligarh News: अलीगढ़ में हो रही बारिश के बाद पूरा शहर बना ताल, अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण 

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Aligarh News : अलीगढ़ में देर रात से लगातार हो रही है झमाझम बारिश। लगातार हो रही बारिश के चलते पूरा शहर ताल तलैया बन गया है। बारिश के चलते शहर और देहात की बिजली व्यवस्था भी पूरी तरीके से फेल हो गई है।

यह बारिश स्मार्ट सिटी की पोल खोल रही

नगर निगम कार्यालय के अलावा शहर की विभिन्न इलाकों में पानी ही पानी रोड़ों पर नजर आ रहा है। इतना ही नहीं कई कॉलोनी में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। यानी यह बारिश स्मार्ट सिटी की पोल भी खोल रही है। वहीं इस बारिश के चलते किसानों के चेहरे पर खुशी जरूर देखने को मिल रही है, क्योंकि ऐसे में धान की फसल को पानी की आवश्यकता होती है। शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त अधिकारियों के साथ शहर में जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण भी कर रहे हैं।

जलभराव क्षेत्रों का लिया पूरा जायजा

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज जल भराव वाले सभी इलाकों का भ्रमण किया गया है। पंपिंग स्टेशनों को भी चेक किया गया है। वहीं जो पंपिंग स्टेशन बंद पड़े हैं उन्हें चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि जल्दी से जल्दी शहर में भरा हुआ पानी निकल जाए।

जहां-जहां जालियां नालों में लगी हुई है उन्हें हटाकर साफ करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गौशालाओं का भी जायजा लिया गया है। बारिश में गायों को दिक्कत ना हो, पर्याप्त भूसा है या नहीं है यह भी इंश्योर किया गया है। हम इसको मॉनिटर करेंगे कि लगातार बारिश हो रही है तो पानी की निकासी कैसे हो।

Read more: Mathura Puja Chandrayaan : चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वृंदावन में शुरू हुआ पूजा-पाठ, जानिए पूरी खबर 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular