Thursday, July 4, 2024
HomeCrime NewsAgra: महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा,...

Agra: महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया आरोप

- Advertisement -

India News UP ( इंडिया न्यूज ),Agra: आगरा के विजय नगर हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में बवाल कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

यह है पूरा मामला

आगरा में एक महिला की मौत के बाद हंगामा आरंभ हो गया। महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला ने सिजेरियन से बच्चे को जन्म दिया था। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उसे दूसरे अस्पताल भेजा जाएगा। नवजात को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी को बिना जानकारी दिए अन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: पैसों के लिए करने पड़े थे गंदे-गंदे.. बॉलीवुड एक्ट्रेस का खुलासा

मामला वास्तविक रूप से हरिपर्वत क्षेत्र का है। मृतका के पति दावा करते हैं कि 22 मई को महिला को विजय नगर हॉस्पिटल में रेगुलर चेकअप के लिए ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने अगले दिन डिलीवरी के लिए भर्ती करने की सलाह दी जिस पर अगले दिन भर्ती करा दिया गया। महिला ने ऑपरेशन द्वारा बच्चे को जन्म दिया। जिस पर डॉक्टरों ने बच्चे के स्वास्थ्य की खराबी की बात कही जिस पर बच्चे को दूसरी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मृतका के पति को नहीं बताया गया कि बिना बताए किसी अन्य हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर, आगे की जांच पड़ताल की

मृतका के पति के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि महिला को रक्त की आवश्यकता है, रक्त मांगवाने के लिए भेज दिया गया और महिला को विजय नगर हॉस्पिटल जीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि विजय नगर हॉस्पिटल के डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। वहीं डीसीपी सिटी ने बताया कि महिला की मौत के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जहर थूकता है ये सांप, काफी दूर से ले लेगा इंसान की जान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular