Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsAgra Crime News : आगरा में दिनदहाड़े आरोपियों ने युवक को मारी...

Agra Crime News : आगरा में दिनदहाड़े आरोपियों ने युवक को मारी गोली, पुलिस मुठभेड़ में 2 आरोपी घायल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Agra Crime News आगरा : यूपी के आगरा (Agra Crime News) में अपराधियों को अंदर से पुलिस का खौफ ख़तम हो गया है। आगरा में दो लोगों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला यूपी के आगरा से है। जहाँ दो आरोपियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या करने की कोशिश की। आरोपियों ने हत्या की कोशिश में राकेश कुशवाह नाम के शख्स को गोली मार दी।

आरोपियों ने गोली तो मारी लेकिन हत्या करने में सफल नहीं हुए। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस ने पकड़ने के लिए छापेमारी की। उस दौरान उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। अपने बचाव में पुलिस ने भी गोली चलायी। जिसमे दो आरोपी घायल हो गए।

पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, 2 अवैध हथियार, 4 खाली कारतूस और 1 जिंदा राउंड बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया की इनके साथ तीन और लोग भी इस घटना को अंजाम देने में शामिल है। पुलिस उन सभी की तलाश में जुटी हुई है।

डीसीपी सिटी ने दी जानकारी

आगरा के डीसीपी सिटी सूरज राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी योजना बनाने और अंजाम देने में 3 आरोपी शामिल थे। हमने उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की और उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं।’

पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आरोपी घायल हो गए। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 2 अवैध हथियार, 4 खाली कारतूस और 1 जिंदा राउंड जब्त किया गया।

Also Read – Luxor News : लक्सर में प्रांतीय संरक्षक के आकस्मिक निधन से भारत रक्षा मंच द्वारा तिरंगा यात्रा स्थगित

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular