Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAgra: एक दिन में कुत्ते ने 28 लोगों पर किया हमला, लोगों...

Agra: एक दिन में कुत्ते ने 28 लोगों पर किया हमला, लोगों ने दी दर्दनाक मौत

- Advertisement -

Agra

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कुत्ते ने कई लोगों को घायल कर दिया। कुत्ते के द्वारा महिला सिपाही समेत लगभग 28 लोगों को काटकर घायल किया है। महिला सिपाही ने अपने पैर में 22 टांके लगवाए हैं। लोगों को खदेड़ने पर कुत्ता खेतों में भाग गया। ग्रामीणों ने देर रात लोगों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला।

कुत्ते के काटने पर लोगों ने सीएचसी में लगवाई वैक्सीन
ग्रामीणों ने कहा कि सुबह अचानक ही कुत्ता हमलावर हो गया। इस बीच सुबह घूमने थाने से बाहर निकली महिला प्राची को उसने सबसे पहले काटा। इसके बाद कुत्ते ने अंकित, रवि, शिवम, पार्वती, दीपक, सतीश, बबूल, अनेक सिंह, बलराम, छोटे लाल शर्मा, सलीम आदि लोगों को घायल किया। कुत्ते के काटने से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचकर उपचार और वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई। इस बीच दहशत के चलते लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

कुत्ते के काटने से हुई थी नैतिक की मौत
कुत्ते के हमले की कई घटनाओं के सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्ते की तलाश शुरू की। कुत्ते को देर रात पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बीते दिनों बाह क्षेत्र के रुदमुली गांव के रहने वाले 10 साल के नैतिक भदौरिया की मौत कुत्ते के काटने के कारण हुई थी। उसे डेढ़ माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें इस बात का तब पता लगा, जब जीभ लपलपाने और अन्य लक्षण सामने आए। इसके बाद ही उसे इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। रेबीज संक्रमण होने के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी।

यह भी पढ़ें: आग में सुलगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, जरा सी चूक से हुई घटना, सुरक्षाकर्मी ने दर्ज कराया छात्रों पर मुकदमा 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular