Thursday, July 4, 2024
HomeCrime NewsAgra News: आगरा में पति की घिनौनी करतूत आई सामने, पत्नी को...

Agra News: आगरा में पति की घिनौनी करतूत आई सामने, पत्नी को बदनाम करने के लिए किया ये काम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को बदनाम करने के लिए एक घिनौनी हरकत कर डाली। जिसे सुन आप भी सकते में आ जाएंगे। आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसकी पत्नी का कहना है कि उसके पति ने घर के एरिया और आसपास के मोहल्ले में उसके अश्लील पोस्टर लगाए हुए हैं। इतना ही नहीं उसने ये भी आरोप लगाया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और घर आए दूसरे लोगों के पास मुझे छोड़ देता था। पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद अब पुलिस से इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? 

ये मामला ताजनगरी आगरा में कमला नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पर रहने वाली पीड़ित महिला ने अपने पति पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वो पिछले 6 सालों से अपने मायके में ही रह रही है। उसका पति एक शराबी के साथ ही जुआरी है। जिसकी वजह से अक्सर उसका घर में झगड़ा होता था। यही नहीं आरोपी रोजाना घर पर अलग-अलग लोगों को लाता था और उसे उनके साथ सोने के लिए उसे मजबूर करता था। जब वह पीड़ित महिला ऐसा नहीं करती थी तो वह उसके साथ मारपीट तक करता था। इन चीजों से परेशान होकर ही पीड़िता अपने ससुराल छोड़ मायके में आकर रहने लगी थी।

पति ने लगाए पत्नी के अश्लील पोस्टर,उस पर लिखा फोन नं

पीड़िता ने बताया कि उसका पति तीन साल के लिए जेल भी गया हुआ है। उसकी 16 साल की बेटी है और अब वो उसके साथ घर में नहीं रह सकती है। पीड़िता का कहना है जब उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया तो आरोपी पति ने पूरे एरिया में उसके फोन नंबर के साथ उसकी अश्लील पोस्टर चिपका दिया है। अगर कोई भी उसकी मदद करने की कोशिश करता है तो वो उसके साथ मेरे पोस्टर लगा देता है कि उसके साथ मेरे संबंध हैं। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित महिला शुक्रवार को डीसीपी सिटी विकास कुमार के यहां जाकर सारी कहानी बयां की और अब न्याय की गुहार लगाए बैठी है। बता दें कि पीड़ित महिला ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ मिलकर आत्महत्या कर लेगी।

UP News: योगी सरकार ने कर ली नकल माफिया के साथ सॉल्वर गैंग पर नकेल कसने की तैयारी, इस नये कानून में 14 साल जेल तो भरना होगा इतना जुर्माना

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular