Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAgra News: सिडनी में आगरा के स्टूडेंट पर हमला करने वाला एक...

Agra News: सिडनी में आगरा के स्टूडेंट पर हमला करने वाला एक संदिग्ध अरेस्ट, घर वाले बोले- ये नस्लीय हमला

- Advertisement -

Agra News

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh) । ऑस्ट्रेलिया में जानलेवा हमले में घायल शुभम गर्ग का इलाज में अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के 8 दिन बाद 27 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस की हिरासत में। उससे पूछताछ चल रही है। परिवार का दावा है कि यह एक नस्लीय हिंसा है। परिवार ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता है। लेकिन अभी वीजा नहीं मिला है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के अनुसार, छात्र को हर संभव मदद की जा रही है।

6 अक्टूबर की रात हुआ था हमला

आगरा में कस्बा किरावली के रहने वाले शुभम गर्ग ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी कर रहे हैं। छह अक्टूबर की रात उन पर सिडनी में जानलेवा हमला किया गया। यह हमला उस वक्त किया गया, जब शुभम एटीएम से रुपए निकालकर अपने रूम पर जा रहे थे। हमले में शुभम गंभीर रुप से घायल हुए थे। उनके शरीर पर 11 घाव थे।

हमले की जानकारी होने पर परिवार चिंतित है। डीएम और एसएसपी ने चौकी प्रभारी को भेजकर परिवार का हाल जाना है। पिता राम निवास गर्ग और चाचा मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि विदेश मंत्रालय से भी फोन आया है। डीएम ने इन लाइन वीजा बनवाने के लिए आवेदन मांगा है। वीजा की फीस जमा कराई गई है।

बहन ने किया ट्वीट

चाचा ने बताया कि शुभम पर हमला करने का आरोपी डेनियल नोरवुड को ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। शुभम ने IIT मद्रास से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद वह 1 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गया था।

यह भी पढ़ें- बीटेक छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर महिला की हत्या, बंधे थे हाथ-पैर, शव के पास रोता मिला मासूम

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular