Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAgra News: मंत्री धर्मवीर प्रजापति के परिवार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने...

Agra News: मंत्री धर्मवीर प्रजापति के परिवार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार में मारी टैंपो से टक्कर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Agra News: प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति के परिवार को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। गनीमत ये रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना थाना ट्रांस यमुना टेढ़ी बगिया चौराहे  के पास की है। बताया जा रहा है कि मंत्री दर्मवीर प्रजापति का परिवार अपने निजी निवास खंदौली से आगरा जा रहा था। रास्ते में बदमाश घात लगा कर बैठे थे। ऐसे में जेसे ही परिवार थाना ट्रांस यमुना टेढ़ी बगिया चौराहे के पास पहुंचे टेंपो सवार बदमाशों ने कार में टक्‍कर मार दी। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने परिवार की कार पर हथौड़े से प्रहार भी किया। इस गाड़ी में मंत्री का बेटा और उनकी पत्‍नी बैठी थीं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular